PM मोदी ने किया बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल का भूमि पूजन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

PM मोदी ने किया बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल का भूमि पूजन

बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के आशीष तिवारी और ऋषि शुक्ला ने किया PM का स्वागत

खजुराहो: बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के तत्वावधान में 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खजुराहो एयरपोर्ट पर आगमन किया। इस अवसर पर बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के आशीष तिवारी और ऋषि शुक्ला ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट की अर्धशिला का भूमि पूजन किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्यपाल जगत गुरु रामभद्राचार्य, साध्वी ऋतंभरा और बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह आयोजन जन सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल और रिसर्च इंस्टीट्यूट के निर्माण से प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button