मेकाॅज में महिला बाथरूम जाने का बहाना बनाकर बच्ची सुरक्षाकर्मी काे देकर हुई फरार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

 मेकाॅज में महिला बाथरूम जाने का बहाना बनाकर बच्ची सुरक्षाकर्मी काे देकर हुई फरार

जगदलपुुर। बस्तर जिले के मेडिकल काॅलेज डिमरापाल में एक महिला ने अपने नवजात बच्ची को बाथरूम जाने का बहाना बनाते हुए सुरक्षाकर्मी को बच्चा देकर महिला भाग गई, घटना के बाद से महिला की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दो महिलाएं अपने साथ एक बड़े बच्चें व एक नवजात को लेकर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुंचकर महिला ने नवजात को लेकर पहले पूरे वार्ड की रेकी की, उसके बाद महिला दूसरे मंजिल में स्थित गायनिक वार्ड के बाहर मौजूद एक महिला सुरक्षाकर्मी को देखकर उसे बच्ची को सौंपते हुए बाथरूम जाने की बात कही। सुरक्षाकर्मी ने भी महिला की परेशानी को समझते हुए बच्ची को ले लिया, जिसके बाद महिला वहां से फरार हो गई।

सुरक्षाकर्मी ने काफी देर तक महिला का इंतजार किया, लेकिन महिला वापस नहीं आई। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी ने इस बात की जानकारी अपने अन्य साथियों के साथ ही मेकाॅज स्थित पुलिस चौकी को दी। जिसके बाद नवजात को पहले एनआईसीयू में शिफ्ट किया गया। वहीं महिला की तलाश शुरू कर दी गई। पूरे अस्पताल में खोजबीन के बाद भी महिला का कोई भी सुराग नहीं मिला। जांच में यह भी पता चला कि महिला यहां भर्ती भी नही थी। महिला को केवल बच्चा छोड़ना था, इसलिए पहले रेकी की और सही मौका देख बच्ची को सुरक्षाकर्मी के हाथ मे सौंपकर फरार हो गई। महिला की खोजबीन के लिए जब सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो दोनों महिलाएं सड़क के उस पार जाते हुए दिखाई दी है, फिलहाल पुलिस पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button