CM योगी 16 को आएंगे छत्तीसगढ़ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CM योगी 16 को आएंगे छत्तीसगढ़

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के प्रचार जोरों पर है। भाजपा ने लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं पहले चरण के लिए 20 सीटों के प्रचार की शुरूआत भाजपा 16 अक्टूबर को राजनांदगांव से करेगी। इस अभियान में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह 16 अक्टूबर को राजनांदगांव से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बताया जा रहा है छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भारी डिमांड हैं।

Related Articles

Back to top button