विश्व तंबाकू निषेध दिवस जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम का आयोजन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

विश्व तंबाकू निषेध दिवस जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम का आयोजन

सूरजपुर। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आज शनिवार को कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देश व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव के मार्गदर्शन में डॉ. दीपक सिंह मरकाम , डॉ. जसवंत दास द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला चिकित्सालय के सभा कक्ष में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर भी उपस्थिति थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा जिले के 17 स्कूलों को तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button