मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

व्हाट्सएप ने 74 लाख से अधिक अकाउंट्स पर लगाया प्र‎तिबंध

नई दिल्ली । मैसे‎जिंग एप्प व्हाट्सएप ने अगस्त महीने में उन एकाउंट्स पर प्र‎तिबंध लगाना शुरु कर ‎दिया है, ‎जिनके बारे में ‎शिकायतें ‎मिली हैं। मेटा की स्वा‎मित्व वाली कंपनी ने भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। ‎मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में बताया कि अगस्त में उसने 74,20,748 अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। इनमें से लगभग 35,06,905 अकाउंट पर बिना किसी शिकायत के स्‍वयं संज्ञान लेते हुये बैन लगाया गया। देश में 50 करोड़ से अधिक यूजरों वाले लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को अगस्त में रिकॉर्ड 14,767 शिकायत रिपोर्ट प्राप्त हुईं, और 71 पर कार्रवाई की गई। कंपनी के अनुसार, रिपोर्ट में यूजरों से प्राप्त शिकायतों और व्हाट्सएप द्वारा की गई कार्रवाई के साथ-साथ उसके प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग से निपटने के लिए व्हाट्सएप की अपनी निवारक कार्रवाइयों का विवरण शामिल है। इसके अलावा, कंपनी को अगस्त में देश में शिकायत अपीलीय समिति से केवल एक आदेश मिला जिसका उसने अनुपालन किया। 

Related Articles

Back to top button