महंगाई-GST के मुद्दे पर संसद से सड़क तक विपक्ष का हल्ला बोल, हाथ में सिलेंडर लिए सांसदों ने किया प्रदर्शन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

महंगाई-GST के मुद्दे पर संसद से सड़क तक विपक्ष का हल्ला बोल, हाथ में सिलेंडर लिए सांसदों ने किया प्रदर्शन

अबकी बार, ‘वसूली’ सरकार?: राहुल गांधी

मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने लिखा अबकी बार, ‘वसूली’ सरकार? अब से दूध, दही, मक्खन, चावल, दाल, ब्रेड जैसे पैक्ड उत्पादों पर जनता से 5% GST वसूला जाएगा। रोज़मर्रा की खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई, सिलेंडर ₹1053 का हो गया लेकिन सरकार तो यही कहती है ‘सब चंगा सी’। मतलब, ये महंगाई जनता की समस्या है, सरकार की नहीं।

उन्होंने लिखा- जब प्रधानमंत्री विपक्ष में थे, तब उन्होंने महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया था, लेकिन आज उन्होंने जनता को समस्याओं के गहरे दलदल में धकेल दिया है, जिसमें लोग रोज़ धंसते जा रहे हैं। आपकी इस बेबसी पर प्रधानमंत्री मौन हैं, खुश हैं और झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। सरकार द्वारा आप पर किए जा रहे हर अत्याचार के खिलाफ़ मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है। इस मुद्दे को हम सदन में ज़ोर-शोर से उठाएंगे। प्रधानमंत्री चाहे जितने शब्दों को ‘असंसदीय’ बता कर हमें चुप कराने की कोशिश कर लें, जवाब तो उन्हें देना ही पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button