मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

मतुआ संप्रदाय के संस्थापक हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया याद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मतुआ संप्रदाय के संस्थापक हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर याद किया और हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान, समानता, करुणा और न्याय को बढ़ावा देने के लिए उनके कार्यों की सराहना की। मोदी ने मतुआ धर्म महा मेला 2025 के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “श्री श्री हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। सेवा और आध्यात्मिकता पर जोर देने के कारण वे अनगिनत लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उन्होंने अपना जीवन हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान और समानता, करुणा और न्याय को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया। मैं पश्चिम बंगाल के ठाकुरनगर और बांग्लादेश के ओराकांडी की अपनी यात्राओं को कभी नहीं भूलूंगा, जहां मैंने उन्हें श्रद्धांजलि दी।”

उन्होंने आगे लिखा, “मतुआ धर्म महा मेला 2025 के लिए मेरी शुभकामनाएं, जो शानदार मतुआ समुदाय की संस्कृति को प्रदर्शित करेगा। हमारी सरकार ने मतुआ समुदाय के कल्याण के लिए कई पहल की हैं और हम आने वाले समय में भी उनकी भलाई के लिए अथक प्रयास करते रहेंगे। जय हरिबोल।”

Related Articles

Back to top button