भारत में फिर कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट का खतरा मंडराते देख BMC ने जारी की एडवाइजरी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

भारत में फिर कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट का खतरा मंडराते देख BMC ने जारी की एडवाइजरी

भारत में एक बार फिर से कोरोन संक्रमण के नए वैरिएंट का खतरा मंडराने लगा है. त्योहार से पहले मुंबई में बीएमसी ने इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी है. महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक पुणे में एक्सबीबी के अलावा Omicron के नए सब वैरिएंट बिकिउ.1 और BA.2.3.20 का मरीज मिला है. जो कि BA.2.75 और BJ.1 का एक री-कॉम्बिनेंट है. बीएमसी ने अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में कोविड-19 के बढ़ते केसों और त्योहारों के सीजन को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है. बीएमसी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान भीड़ जुटने और बड़े कार्यक्रमों की वजह से COVID-19 संक्रमण फैल सकता है. इसे लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करना अनुचित है।

 

Related Articles

Back to top button