भाजपा ने आदिवासी आरक्षण मामले में राज्यपाल काे सौंपा ज्ञापन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजपा ने आदिवासी आरक्षण मामले में राज्यपाल काे सौंपा ज्ञापन

रायपुर(realtimes) भाजपा ने एकात्म परिसर से राजभवन तक आज पैदल मार्च किया। इसमें भाजपा के सांसद, विधायक, प्रदेश के पदाधिकारी सहित आदिवासी नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए। राज्यपाल अनुसुईया उइके को ज्ञापन सौंपकर आदिवासियों को पहले की तरह 32 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की मांग की।

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद वापस एकात्म परिसर पहुंचकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए आरक्षण में कटौती के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को दोषी बताते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में आंकड़े पेश नहीं किए। बड़े वकीलों को भी नहीं रखा, जिसके कारण हाईकोर्ट से 32 प्रतिशत आरक्षण रद्द हो गया। श्री साव ने कहा, हमने राज्यपाल से मिलकर उन्हें सारी स्थिति की जानकारी देते हुए मांग की है कि वह अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए आदिवासियों को न्याय दिलाने का काम करें।

Related Articles

Back to top button