भाजपा के प्रत्याशी पहले दावेदारों काे मनाने में जुटे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजपा के प्रत्याशी पहले दावेदारों काे मनाने में जुटे

रायपुर(realtimes) भाजपा ने जिन दावेदारों काे किनारे लगाते हुए अपने प्रत्याशी तय किए हैं अब वाे प्रत्याशी सबसे पहले दावेदारों काे मनाने में जुटे हैं ताकि उनकी जीत तय हाे सके। राजधानी रायपुर की चारों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी तय होने के बाद अब प्रत्याशियों ने जनता के साथ दावेदारों को भी साधने का काम प्रारंभ कर दिया है। भगवान के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद प्रत्याशी मेल-मुलाकात करने लगे हैं। रायपुर ग्रामीण के मोतीलाल साहू ने तो पहले ही दिन दावेदारों पूर्व विधायक नंदे साहू के साथ राजीव अग्रवाल के घर पर दस्तक दी। आगे और दावेदारों के भी घरों तक जाएंगे। उत्तर के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की और कार्यकर्ताओं से मिलना प्रारंभ किया। रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पूजा-अर्चना के बाद मेल-मुलाकात का सिलसिला प्रारंभ कर दिया है।

रायपुर ग्रामीण के प्रत्याशी मोतीलाल साहू ने बताया, उनकी मेल मुलाकात का सिलसिला सबसे पहले भाजपा के दावेदारों से प्रारंभ हुआ है। सबसे मिलकर उनका सहयोग लेकर भाजपा को जीत दिलाने का काम करना है। सभी वरिष्ठों का आशीर्वाद भी लेना है। रायपुर उत्तर के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने बताया, उन्होंने टिकट मिलने के बाद सबसे पहले भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की और उनसे मेरी, पार्टी और समाज की लाज बचाने के साथ जीत का आशीर्वाद मांगा। महिला मोर्चा के रायपुर उत्तर में हुए कार्यक्रम में भी शामिल हुआ। उन्होंने बताया, शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल और रावतपुरा सरकार से मिलकर उनका भी आशीर्वाद लिया। इनके बाद लगातार मंडल, बूथ और विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मिल रहा हूं। सभी का साथ लेकर भाजपा को जीत दिलाने का काम करेंगे।

बृजमोहन का बैठकों का दौर

रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने पहले दिन घर में पूजा अर्चना करने के बाद कार्यकर्ताओं से मिलने और बैठक लेने निकले। सुबह से लेकर रात तक बैठकों का दौर चला। इस मध्य संजय नगर, टिकरापारा और मठपारा में बैठक ली।

Related Articles

Back to top button