मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजपा के पर्यवेक्षक पहुंचे भानुप्रतापपुर, करेंगे दावेदारों, पदाधिकारियों से रायशुमारी

रायपुर(realtimes) भानुप्रतापपुर के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए भाजपा के पर्यवेक्षक बनाए गए पूर्व राज्यसभा सांसद, रामविचार नेताम, सांसद संतोष पांडेय, विधायक शिवरतन शर्मा और रंजना साहू भानुप्रतापपुर पहुंच गए हैं। वहां पर आज देर शाम तक मैराथन बैठक होगी, जिसमें विधानसभा, जिले, मंडल के पदाधिकारियों और दावेदार से रायशुमारी होगी। इसके बाद पर्यवेक्षकों का दल नामों का पूरा पैनल बनाकर प्रदेश संगठन को देगा। नामों को चुनाव समिति के सामने रखा जाएगा। भानुप्रतापपुर में भाजपा के करीब एक दर्जन दावेदार हैं।
भानुप्रतापपुर के उपचुनाव का ऐलान होने के बाद प्रदेश भाजपा संगठन ने सबसे पहले वहां के लिए पर्यवेक्षक नियुक्ति किए हैं। अब पर्यवेक्षकों का दल आज भानुप्रतापपुर पहुंच गया है। वहां पर रखी गई बैठक में पर्यवेक्षक पहले सभी से एक साथ बात करने के बाद दावेदारों और पदाधिकारियों से भी वन टू वन बात करके उनकी मंशा जानेंगे। सभी की मंशा के मुताबिक दावेदारों के नामों का पैनल बनाया जाएगा। इन पैनल को प्रदेश संगठनों को सौंपने के साथ ही पर्यवेक्षकों का दल वहां हुई बात-चीत की भी पूरी रिपोर्ट और वहां के पदाधिकारियों, कार्यकर्ता सभी से हुई रायशुमारी की भी जानकारी देगा, ताकि चुनाव समिति को प्रत्याशी के चयन में आसानी हो।
ये हैं दावेदार
भाजपा में एक दो नाम नहीं बल्कि थोक में एक दर्जन से ज्यादा दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें सबसे पहला और बड़े दावेदार के रूप में नाम 2008 के विधायक ब्रह्मानंद नेताम का आ रहा है। इसी के साथ पिछली बार चुनाव हारने वाले देवलाल दुग्गा के अलावा गौतम उइके, हेमेंद्र ठाकुर, शकुंतला नरेटी, परमानंद तेता, किरण नुरूती सहित एक दर्जन नाम हैं। पर्यवेक्षकों का दल जब बैठक लेगा तो संभावना है कि और भी नाम सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button