national
भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, दीया कुमार और प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री

जयपुर, 12 दिसंबर (ए) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े और पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की मंगलवार शाम यहां हुई बैठक में शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया।.
इसके साथ ही राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया। पार्टी द्वारा विधायक प्रेमचंद बैरवा व दीया कुमारी को राजस्थान का उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की गई है।.



