ब्रेकिंग: हटाए गए पांच जिलाध्यक्षाें को मिला भाजपा कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य का स्थान

रायपुर(realtimes) प्रदेश भाजपा संगठन ने जिला 8 जिलाध्यक्षों काे बाहर का रास्ता दिखाया है, उसमें से पांच को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसका आदेश आज प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने जारी किया है। इसी के साथ दाे कार्यकर्ताओं काे में वापस लेने और एक काे निलंबित करने के साथ एक कार्यकर्ता काे नाेटिस भी जारी किया गया है।
भाजपा संगठन ने मंगलवार को 8 जिलाध्यक्षों को बदलने के साथ ही पांच नए जिलों के अध्यक्ष भी नियुक्ति किए थे। अब संगठन ने पदों से मुक्त किए गए पांच जिलाध्यक्षों रायपुर शहर के श्रीचंद सुंदरानी, भिलाई के वीरेंद्र साहू, नारायणपुर के बृजमोहन देवांगन, सुकमा के हुंगाराम मरकाम, जशपुर के रोहित कुमार साय को प्रदेश संगठन का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्ति किया है। इसी के साथ भिलाई की अनिता अग्रवाल और सत्यनारायण अग्रवाल को उनके आग्रह पर पार्टी में वापस प्रवेश दिया है। श्री साव के निर्देश पर खैरागढ़ उपचुनाव के दौरान भाजपा के प्रत्याशी के विरोध में काम करने वाले रावल कोचर को पार्टी से निलंबित किया गया है। इसी के साथ सक्ती के संजय कश्यप को वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति में मंडल महामंत्री के साथ हाथापाई करने और पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।



