national
PM Modi कल उत्तराखंड को देंगे 3400 करोड़ रूपये की कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल केदारनाथ और बदरीनाथ धाम जाएंगे। इस दौरान राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ रहेंगे। पीएम मोदी पहली बार बदरीनाथ में रात्रि प्रवास करेंगे। प्रधानमंत्री उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। इसमें केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। शासन, रुद्रप्रयाग व चमोली जिला प्रशासन प्रधानमंत्री के प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है। सीएम धामी केदारनाथ और बदरीनाथ में तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।



