Share Market Open : बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी,Sensex और Nifty में बढ़त,जानें किन शेयरों में फायदा,नुकसान ? - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Share Market Open : बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी,Sensex और Nifty में बढ़त,जानें किन शेयरों में फायदा,नुकसान ?

मुंबई, घरेलू बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई.बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 409.72 अंक बढ़कर 73,396.75 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 129.45 अंक की बढ़त के साथ 22,330 अंक पर रहा.

इन शेयरों में रही तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से भारती एयरटेल, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई.

इन शेयरों में रहा नुकसान

मारुति, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे.अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,832.83 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे.

Related Articles

Back to top button