Lok Sabha Election 2024 : 'PM मोदी आरक्षण विरोधी हैं,वह आपका आरक्षण छीनना चाहते हैं',तेलंगाना में चुनावी सभा में बोले राहुल गांधी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Lok Sabha Election 2024 : ‘PM मोदी आरक्षण विरोधी हैं,वह आपका आरक्षण छीनना चाहते हैं’,तेलंगाना में चुनावी सभा में बोले राहुल गांधी

हैदराबाद,कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आरक्षण के खिलाफ हैं और वह आरक्षण छीनना चाहते हैं.तेलंगाना में आदिलाबाद (एसटी) लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्मल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने दावा किया कि मौजूदा आम चुनाव 2 विचारधाराओं के बीच है, जिसमें कांग्रेस संविधान की रक्षा करने की कोशिश कर रही है जबकि भाजपा-RSS मिलकर इसे और जनता के अधिकारों को खत्म करना चाहते हैं.

”नरेन्द्र मोदी जी आरक्षण के खिलाफ हैं”

राहुल गांधी ने कहा ,”नरेन्द्र मोदी जी आरक्षण के खिलाफ हैं.वह आपसे आरक्षण छीनना चाहते हैं.देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा आरक्षण को 50 फीसदी से बढ़ाना है.”

”BJP के अन्य नेता भी आरक्षण खत्म करना चाहते हैं”

गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि अगर पार्टी की केंद्र में सरकार बनती है, तो वह 50 प्रतिशत की सीमा को समाप्त कर देगी और आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ा देगी.उन्होंने दावा किया कि भाजपा के अन्य नेता भी आरक्षण खत्म करना चाहते हैं.

Related Articles

Back to top button