Rajasthan: संजीवनी घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत के निशाने पर आए गजेंद्र सिंह शेखावत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Rajasthan: संजीवनी घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत के निशाने पर आए गजेंद्र सिंह शेखावत

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्र में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दोनों एक ही जिले से आते है लेकिन दोनों ही अलग अलग पार्टियों के नेता है और मौका लगते ही एक दूसरे पर निशाना साधने से भी नहीं चूकते है। एक बार फिर से मुख्यमंत्री ने गजेंद्र सिंह शेखावत पर प्रहार किया है।

खबरों की माने तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गजेंद्र सिंह शेखावत को संजीवनी घोटाले में मुल्जिम बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने तो उनके माता-पिता, पत्नी और साले को भी इस मामले में लपेट लिया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि आप जो जनता को गुमराह कर रहे हैं, उसकी जगह उन गरीबों को देखें।

उन्होंने कहा की संजीवनी घोटाले में जो एक हजार करोड़ रुपये के आसपास पैसे लुटे गए हैं। जिनके साथ ये धोखाधड़ी हुई है, उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। मैं खुद उनसे मिलकर भावुक हो गया। अगर इनमें इंसानियत होती तो यह खुद बुलाकर बात करते। गहलोत ने आरोप लगाया कि संजीवनी घोटाले में केंदीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button