प्रतिबंधित प्लास्टिक पर निगम ने की कार्यवाही, ठोका जुमार्ना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

प्रतिबंधित प्लास्टिक पर निगम ने की कार्यवाही, ठोका जुमार्ना

राजनांदगांव

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाये जाने नगर निगम प्रतिदिन कार्यवाही कर रही है। कार्यवाही के तहत प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर जुमार्ना कर जप्ती की जा रही है। इसी कडी मे आज गुरूद्वारा रोड में अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते पाये गये 6 फल ठेला वालों पर कार्यवाही करते हुये 6 सौ रुपए जुमार्ना कर 1.40 किलो पालीथिन जप्त किये।

निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुवेर्दी ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुॅचाने के साथ साथ मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल नुकसान पहुचा रहा है, फिर भी लोग इसका उपयोग कर रहे है। इसके नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाया जा रहा है। शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला भी शहर में प्रतिदिन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर लगातार कडी कार्यवाही की जा रही हैै। कार्यवाही की कडी में आज गुरूद्वारा रोड के 6 फल ठेला वाले में दीपक चौहान, गोविन्द सोनकर, अजय सोनकर, दुर्गेश सोनकर, सुरेश सोनकर एवं महेन्द्र सोनकर से 1-1 सौ रुपए इस प्रकार कुल 6 सौ रुपए अर्थदण्ड वसूला गया एवं 1.40 किलो प्रतिबंधित पालीथिन जप्त की गयी, उक्त अभियान निरंतर जारी रहेगी।

आयुक्त डॉ. चतुवेर्दी ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों व ठेला खोमचा की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे का थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करे, ताकि प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button