CG Politics: पत्थलगांव में गोमती साय के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने किया भाजपा में प्रवेश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG Politics: पत्थलगांव में गोमती साय के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने किया भाजपा में प्रवेश

जशपुर/पत्थलगांव। CG Politics: छत्तीसगढ़ विधानसभा की चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। शनिवार को जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा में घरजियाबथान में बीजेपी उम्मीदवार गोमती साय की मौजूदगी में भाजपा पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

 

 

CG Politics: पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार गोमती साय लगातार जनसंपर्क अभियान करती नजर आ रही है। घरजियाबथान क्षेत्र में लगभग दो सौ कांग्रेस समर्थित ग्रामीणों ने भाजपा उम्मीदवार गोमती साय के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया है। जिससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी गोमती साय ने कांग्रेस सरकार व प्रत्याशी के विरुद्ध जमकर निशाना साधा।

Related Articles

Back to top button