दिवंगत Mulayam Singh Yadav की अस्थियां आज हरिद्वार में की जाएंगी विसर्जित - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

दिवंगत Mulayam Singh Yadav की अस्थियां आज हरिद्वार में की जाएंगी विसर्जित

इटावाः समाजवादी पार्टी (सपा) के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज सोमवार को हरिद्वार के चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विशेष विमान से हरिद्वार जाएंगे।

अखिलेश और उनके चाचा शिवपाल यादव ने सैफई के समाधि स्थल से अस्थियां एकत्र की हैं। उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव ने 10 अक्टूबर को अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 11 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव इटावा के सैफई में किया गया था। परिवार द्वारा 21 अक्टूबर को सैफई में हवन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button