दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए तीन वकीलों के नामों की सिफारिश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए तीन वकीलों के नामों की सिफारिश

नयी दिल्ली: 21 अगस्त (ए) ‘उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम’ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए तीन वकीलों के नामों की सिफारिश बुधवार को केंद्र से की।

प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘कॉलेजियम यह सिफारिश करता है कि अधिवक्ताओं- अजय दिगपॉल, हरीश वैद्यनाथन शंकर और सुश्री श्वेताश्री मजूमदार, को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाए। उनकी वरिष्ठता मौजूदा प्रथा के अनुसार तय की जाए।’’

Related Articles

Back to top button