मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

नशे में बस दौड़ाया, 100 यात्रियों से भरी बस सड़क से उतरी

अंबिकापुर. नेशनल हाईवे 43 पर यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. बस अनियंत्रित होकर सड़क छोड़कर झाड़ियों में जा घुसी. बस में करीब 100 यात्री सवार थे. इस हादसे में यात्री बाल-बाल बचे. यह घटना रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के NH 43 सड़क पर ग्राम गंगापुर के पास देर रात हुई. बताया जा रहा कि ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक, बदन बस रायगढ़ से बिहार सासाराम जा रही थी. ढाबा में खाना खाने बस को रोकी गई. इस दौरान वाहन चालक ने शराब पिया, फिर बस में यात्रियों को बैठाकर गाड़ी आगे बढ़ाया, इस दौरान गंगापुर गांव के पास ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खोकर बस को झाड़ी में घुसा दी. हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.

Related Articles

Back to top button