नफरत का आधार अन्याय, इसलिए यात्रा: राहुल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

नफरत का आधार अन्याय, इसलिए यात्रा: राहुल

  • समय आ गया कि इकट्ठे होकर सविंधान बचाएं :फारूक 
  • देश के नवजवान बेरोजगार, सरकार उन्हें काम नहीं दे रही 
  • भाजपा ‘गांधी’ नाम से डरती है: महबूबा
  • आज लड़ाई सच्चाई और झूठ के बीच- तेजस्वी यादव
  • भारत को अब एकता की आवश्यकता- एम.के. स्टालिन

मुंबई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पिछले 2 महीनों से चली आ रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज समापन हो गया। यात्रा का समापन से पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान इंडिया गठबंधन के तमाम नेता एक साथ मंच पर आये। इसमें एनसीपी नेता शरद पवार, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, आप नेता सौरभ भारद्वाज, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता मौजूद रहे।

सबसे पहले सभा को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि देश में इलेक्शन आने वाले इसलिए मोदी सरकार ने पेट्रोल 2 रुपए कम कर दिए। हकीकत ये है कि देश में बहुत ज्यादा मंहगाई है। गैस सिलेंडर से लेकर खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। देश में इतनी ज्यादा गरीबी हो चुकी है कि 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन देना पड़ रहा है। पढ़े-लिखे लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। अब समय आ गया है कि हम सब इकट्ठे होकर सविंधान को बचाएं।अब्दुल्ला ने कहा कि राहुल को गांधी को मुबारकबाद देता हूं, जिन्होंने भारत को देखा है। असली भारत दिल्ली में बैठकर नहीं, बल्कि गांव-गांव जाने से दिखता है।

इस रैली के दौरान सभा को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आज लड़ाई सच्चाई और झूठ के बीच हो रही है। इस बार के लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि देश की जनता भी हमारी इस लड़ाई में साथ और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता की कुर्सी से हटाने के लिए बेताब है। 

वहीं  इंडिया गठबंधन की मेगा रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा, “भारत को अब एकता की आवश्यकता है। पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में सिर्फ 2 काम किए हैं। पहला विदेश यात्राएं और दूसरा फेक प्रोपेगेंडा। हमें अब इसे रोकना होगा। यह हमारा एजेंडा है।” उन्होंने कहा कि हम लोगों के लिए काम करने के लिए राजनीति में आए हैं… राहुल गांधी ने भारत के दिल को समझने के लिए पूरे भारत का दौरा किया है। यह उस भारत को पुनर्स्थापित करने की यात्रा है जिसे भाजपा ने नष्ट कर दिया है।”

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समाप्ति को लेकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज समापन है, पर यह अंत नहीं, न्याय की लड़ाई का आरंभ है। यात्रा के दौरान मैंने हर वर्ग के साथ हो रहे भयंकर अन्याय और उत्पीड़न को बहुत करीब से जाना और समझा। मैं देशवासियों की उम्मीदों भरी आंखों में छिपे छोटे-छोटे सपनों को अपने साथ लेकर जा रहा हूं। इस यात्रा से मेरा विश्वास और दृढ़ हुआ कि देश की पहली ज़रूरत न्याय है और हर वर्ग को समर्पित कांग्रेस के 5 न्याय ही संकटकाल से गुज़र रहे भारत की संजीवनी है।’

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि ‘अगर भारत ‘मोहब्बत’ का देश है, तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? हम कहते हैं कि बीजेपी नफरत फैलाती है, लेकिन इस नफरत का कोई आधार होना चाहिए. इस देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के खिलाफ अन्याय हो रहा है। वहीं समापन के मौके पर अन्य कांग्रेसी नेताओं ने कई मुद्दों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। इस दौरान जहां तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने इलेक्टोरल बॉन्ड को मुद्दा बनाया तो वहीं फारूक अब्दुल्ला ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाए।
वहीं इस रैली में अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए। इस बाबत उन्होंने एक पत्र लिखते हुए कहा कि चुनाव और नामांकन की तैयारियों की वजह से अखिलेश यादव इस रैली में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस यात्रा की मदद से देश के किसान, नौजवान, महिला और बुजुर्ग समेत देश के सभी वर्गों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का आगामी लोकसभा चुनाव में अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा और जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर करेगी। 

बताते चलें कि राहुल गांधी ने मुंबई के डॉ. बीआर अंबेडकर स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर और संविधान की प्रस्तावना पढ़ कर मुंबई में अपनी 63 दिवसीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन किया। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी। शनिवार को धारावी क्षेत्र में एक सार्वजनिक बैठक में राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना के कांग्रेस के वादे को दोहराते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में लौटती है तो गरीब महिलाओं को उनके बैंक खातों में हर साल एक लाख रुपये मिलेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि धारावी आपकी है और आपकी ही रहनी चाहिए। आपके कौशल का सम्मान किया जाना चाहिए और इस जगह को देश का विनिर्माण केंद्र बनना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की संपत्ति कुछ कॉरपोरेट्स को दी जा रही है। धारावी वास्तविक अर्थों में ‘मेक इन इंडिया’ है और इसे भारत का विनिर्माण केंद्र बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 63 दिन बाद महाराष्ट्र के मुंबई में समापन हो गया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा में उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी मौजूद रही। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई में हो रही सभा में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा- देश के युवा बेरोजगार हैं। सरकार उन्हें काम नहीं दे पा रही है। शिवाजी पार्क में हो रही रैली में राहुल के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के अलावा, राजद, समाजवादी पार्टी, शिवसेना ,शरद गुट, आम आदमी पार्टी  सहित आईएनडीआईए ब्लॉक की अन्य पार्टियों के नेता मौजूद हैं।वहीं, लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, इन चुनावों में लोग महंगाई, बेरोजगारी, चुनावी बॉन्ड का इस्तेमाल करके पूंजीपतियों को संस्थागत करने जैसे मुद्दों पर फोकस करेंगे। मुझे उम्मीद है कि लोग इन मुद्दों पर विचार करते हुए फैसला लेंगे।  कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, आज मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन हो रहा है। किसानों, महिलाओं, बेरोजगारों, युवाओं को न्याय दिलाने के लिए यह शुरूआत है। हमें भरोसा है कि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन इंडिया पूर्व बहुमत हासिल करेगा और देश और राज्यों में अपनी सरकार बनाएगा। 

 

 

 

Related Articles

Back to top button