मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा बाकी दुनिया के लिए भारत की ताकत का संदेश : USISPF

राष्ट्रपति जो बाइडेन के निमंत्रण पर 22 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। अमेरिका भारत रणनीतिक एवं भागीदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा है कि मोदी की यह यात्रा इस बात का संदेश है कि दोनों देश भू-राजनीतिक, आर्थिक और प्रौद्योगिकी के जरिये एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी जून में राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति और जिल बाइडन 22 जून को राजकीय रात्रिभोज में मोदी की मेजबानी भी करेंगे।
ह्यह्ययह बाकी दुनिया के लिए एक संदेश है कि भारत की विकास कहानी वास्तविक है। भारत एक उभरती ताकत है। भारत एक दिन बड़ी ताकत बनेगा और दुनिया को भारत को और अधिक गंभीरता से लेना होगा। उन्होंने कहा, ह्यह्यमुझे लगता है कि यह एक संदेश है कि दोनों देश भू-राजनीतिक, आर्थिक और प्रौद्योगिकी के जरिये एक-दूसरे से जुड़े हैं और एक ही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।अघी ने कहा, ह्यह्यहम देख रहे हैं कि भारत मूल रूप से लोकतांत्रिक राष्ट्रों के साथ अधिक जुड़ रहा है, जो कानून के शासन पर केंद्रित हैं। वहीं दूसरी ओर रूस, चीन, ईरान और उत्तर कोरिया का अपना स्वयं का ब्लॉक है। उन्होंने कहा, ह्यह्ययह एक संदेश है कि भारत का समय आ गया है। भारत अहम भूमिका निभाएगा। और मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसे प्रर्दिशत करने का शानदार काम किया है।



