छत्‍तीसगढ़ में गुरुवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड, दो डिग्री तक गिरेगा पारा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

 छत्‍तीसगढ़ में गुरुवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड, दो डिग्री तक गिरेगा पारा

रायपुर
 छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज गुरुवार से बदलने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड में बढ़ोतरी होने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा और एक ही दिन में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान गिरेगा। हालांकि मंगलवार को प्रदेश के मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बदलाव नहीं होगा।

सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बादल छाने के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर सहित सभी क्षेत्रों में 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी मौसम के मिजाज में विशेष बदलाव नहीं होगा। बुधवार से मौसम थोड़ा खुलना शुरू होगा और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ेगी। सोमवार को प्रदेश भर में कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार सबसे ठंडा रहा,यहां का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी  ने बताया कि बुधवार से मौसम थोड़ा खुलेगा और ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी शुरू होगी। इसके बाद गुरुवार 15 दिसंबर से मौसम के मिजाज में बदलाव होगा और ठंड में भी बढ़ोतरी शुरू होगी।

रायपुर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री बढ़ा

सोमवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार अधिकतम तापमान भी 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

Related Articles

Back to top button