दो हजार करोड़ के शराब घोटाले पर सांसद पांडेय का सैलजा को पत्र

रायपुर(realtimes) भाजपा के राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय से कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को दो हजार करोड़ के शराब घोटाले को लेकर पत्र लिखा है और कई सवालों के जवाब मांगे हैं। पत्र में लिखा है- आप कई दायित्वों में रही है, जिसमें से एक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की मंत्री भी रही हैं। आप छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी हैं। समाचार पत्रों से पता चला है आप राज्य सरकार के काम काज का पर चर्चा कर रही है। छत्तीसगढ़ की जनता की जिज्ञासु है, उनका समाधान करें।
श्री पांडेय ने अपने पत्र में लिखा है- प्रवर्तन निदेशालय ने जानकारी दी है कि शराब में 2000 करोड़ का घोटाला हुआ है। वर्तमान में रायपुर नगर निगम के महापौर के बड़े भाई अनवर ढेबर शामिल हैं। क्या ब्यूरोकेट्स, नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री ये सभी शामिल नहीं हैं।
एक ऐसा भ्रष्टाचार जिसमें नकली, फर्जी, स्तरहीन शराब प्रदेश की 800 सरकारी दुकानों में सरकारी वेतन भोगियों के द्वारा बेची गई। आबकारी विभाग का मुख्य उद्देश्य है कि जनता तक जहरीली, नकली दारू न पंहुचे, न पिए जो हानिकारक हो सरकार और आबकारी विभाग जनता के लिए है। क्या हम ऐसी पीढ़ी छोड़कर नहीं जाने वाले हैं जो विकलांग होगी, नपुंसक, किडनी, आंख, आंत की बीमारियों से ग्रसित होंगे। जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का अधिकार भूपेश बघेल को किसने दिया। शराब जो आफ द रिकॉर्ड बेची जा रही है, वह ऑन द रिकॉर्ड कब से बिकेगी। 2000 करोड़ की राशि छत्तीसगढ़ राजकोष में जमा करने हेतु क्या प्रयास करेंगी। अभी कोयला घोटाले में प्रशासनिक अधिकारी भी दोषी हैं और यह संगठित, सुनियोजित भ्रष्टाचार उजागर हो गया, जिससे छत्तीसगढ़ की बदनामी हुई है। दिल्ली 10 जनपथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक आंच और जांच जाएगी।



