मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

दो महिला नक्सलियों की मदद करने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार





बीजापुर। जिले के भोपालपटनम में एक कांग्रेस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, केजी सत्यम दो महिला नक्सलियों को उपचार के लिए तेलंगाना लेकर गया था। उसे दोनों महिला नक्सलियों के साथ पकड़ा गया है। सत्यम बीजापुर विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी का करीबी है। पुलिस पूछताछ कर रही है। केजी सत्यम को तेलंगाना के हनमाकोंडा गांव के निकट तेलंगाना पुलिस ने पकड़ा है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कांग्रेसी नेता बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बताया जा रहा है। ये 2 महिला माओवादियों का इलाज करवाने तेलंगाना के वारंगल लेकर जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने हनमाकोंडा के पास तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के हवाले से खबर निकलकर सामने आई है। फिलहाल इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।








Related Articles

Back to top button