सरिया बनाने और बेचने वालों में जमकर जंग, कीमत दिखा रही है रोज नए रंग - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
businessState

सरिया बनाने और बेचने वालों में जमकर जंग, कीमत दिखा रही है रोज नए रंग

रायपुर(realtimes) अपने राज्य में सरिया बनाने वाले और बेचने वालों में पिछले कई दिनों से जमकर जंग हो रही है। इसके परिणाम स्वरूप राेज कीमत के नए रंग देखने को मिल रहे हैं। निर्यात शुल्क समाप्त होने के बाद से सरिया बाजार में पिछले 13 दिनों से उथल पुथल मची है। डिमांड होने पर अचानक कीमत में उछाल आ जाता है, डिमांड कम होने पर रेट गिर जाता है। दो बार कीमत 56 हजार तक जाकर वापस कम हो गई है। एक बार कीमत 56 से 52 पहुंची फिर 52 से 56 हजार जाने के बाद गुरुवार की शाम को कीमत में एक हजार की कमी हो गई। आमतौर पर रोज सरिया 15 हजार टन बिकता है, लेकिन इस समय तीन से चार हजार टन ही बिक रहा है।
19 नवंबर को निर्यात शुल्क हटने के बाद जब स्टील बाजार खुला था तो सरिया की कीमत चार हजार बढ़ गई। इसके बाद शाम को कीमत एक हजार कम हो गई। इसके बाद पिछले सप्ताह और इस सप्ताह कीमत में उचार-चढ़ाव हो रहा है। जब कीमत 56 हजार कर दी गई और माल की डिमांड कम हो गई तो सरिया बनाने वालों को लगा कि ज्यादा कीमत पर माल बिकने वाला नहीं है तो कीमत कम कर दी गई। इसके बाद इस सोमवार से जब माल में उठाव आया तो वापस कीमत 56 हजार कर दी गई। इसके बाद वापस कारोबारियों ने हाथ खड़े कर दिए तो गुरुवार को कीमत में एक हजार की कमी कर दी गई। इस समय कीमत 55 हजार हो गई है। निर्यात शुल्क समाप्त होने के बाद जहां पैलेट की कीमत में इजाफा हो गया था, वहीं स्पंज आयरन की कीमत भी 28 हजार से बढ़कर 31 हजार रुपए टन हो गई थी। कीमत बढ़ने के बाद सरिया बनाने वालों ने भी स्पंज आयरन और पैलेट खरीदने से हाथ खड़े कर दिए। इसका नतीजा यह हुआ है कि वापस स्पंज आयरन की कीमत कम हो गई है। लेकिन इसके बाद भी इसकी खरीदारी पहले जैसे नहीं हो रही है।
सरिया अब 55 हजारी
निर्यात शुल्क हटने से पहले सरिया की कीमत प्रदेश में 52 हजार 500 रुपए जीएसटी के साथ थी जो अब 55 हजार हो गई है। अब सरिया की बेसिक कीमत 42 हजार रुपए टन है। 10 से 25 एमएम सरिया में साढ़े चार रुपए अंतर के जोड़ते हैं। इसके अलावा 18 प्रतिशत जीएसटी लगती है। इन सबको मिलाकर कीमत 55 हजार रुपए है। 8 और 32 एमएम के सरिया में बेसिक कीमत में छह हजार ज्यादा लगते हैं। यानी इसकी कीमत बिना जीएसटी के 48 हजार और जीएसटी के साथ करीब 57 हजार रुपए हो गई है।

Related Articles

Back to top button