मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । मंदिर हसौद पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी अशोक वर्मा ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 मई को उनका पड़कीडीह बलौदा बाजार निवासी रिश्तेदार अपनी दोपहिया वाहन से उसके घर आया था।इसके बाद रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे प्रार्थी और उसका रिश्तेदार चंदखुरी कौशिल्या माता मंदिर दर्शन करने गये थे, जहां दोपहिया वाहन को कौशिल्या माता मंदिर के सामने खड़ी कर अपना मोबाइल वाहन की डिक्की में रखकर मंदिर के अंदर दर्शन के लिए गए थे। रात्रि में दर्शन के बाद उन्होंने जब वापस आकर देखा, तब प्रार्थी के रिश्तेदार की दोपहिया वाहन खड़े किए स्थान पर नहीं थी।

इसके बाद टीम के सदस्यों ने अज्ञात आरोपितों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी मंदिर हसौद निवासी रवि गोंड को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई। इस दौरान उसने अपने साथी बलदेव यादव के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना कबूला। साथ ही दोपहिया वाहन में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर उपयोग करने की भी जानकारी दी।इस पर पुलिस ने आरोपितों से 50 हजार रुपये की एक बाइक जब्त कर आरोपित रवि गोंड, 22 वर्ष और बलदेव यादव, उम्र 32 वर्ष साल निवासी आमातरिया थाना आजाद चौक रायपुर हाल पता खुड़मुड़ा थाना अमरेश्वर जिला दुर्ग के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया।

Related Articles

Back to top button