मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

हफ्ते भर में धंस गई बुंदेलखंड एक्‍सप्रेस वे की सड़क, दो फीट हुआ गड्ढा, पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की सड़क धंस गई है। सड़क पर करीब दो फीट गहरा गड्ढा हो गया, जिसमें बुधवार को एक कार फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए जेसीबी मशीन को भोजना पड़ा। खबर सामने आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

फोटो: सोशल मीडिया
user

Engagement: 0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जुलाई यानी बीते शनिवार को जिस बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था उसकी सड़क हफ्ते भर में जवाब देने लगी है। जी हां बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की सड़क धंस गई है। सड़क पर करीब दो फीट गहरा गड्ढा हो गया, जिसमें बुधवार को एक कार फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए जेसीबी मशीन को भोजना पड़ा। खबर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन फानन में अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। ऐसे में लोग एक्‍सप्रेस वे की गुणवत्‍ता पर सवाल खड़े कर रह हैं। न्यूज़ वेबसाइट नवभारत टाइम्स ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह एक्सप्रेस वे की सड़क धंस गई है। इसकी बुलडोजर द्वारा मरम्मत की जा रही है।

PM मोदी ने फरवरी 2020 में एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया था

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पीएम मोदी की महात्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है, जिसका शिलान्यास उन्होंने ही दो साल पहले किया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2020 में एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया था। प्रोजेक्ट को फरवरी 2023 में पूरा किया जाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन कोरोना संकट के बीच इसे 8 महीने पहले ही पूरा कर लिया गया।

एक्सप्रेस वे के निर्माण में खर्च 14,850 करोड़ रुपये हुए

दावा किया गया है कि 296 किलोमीटर के दायरे में फैले एक्सप्रेसवे से अब दिल्ली से चित्रकूट जाने का समय लगभग आधा हो गया है, पहले जहां 12 से 14 घंटे लगते थे, वहीं यह दूरी अब 6 घंटे में पूरी कर ली जाएगी। बताया जाता है कि एक्सप्रेसवे की जमीन खरीदने में 2200 करोड़ रुपये लगे थे और निर्माण 14,850 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस एक्सप्रेसवे पर 15 से ज्यादा फ्लाईओवर, 10 से अधिक बड़े पुल, 250 से अधिक छोटे पुल, 6 टोल प्लाजा और चार रेलवे पुल मौजूद हैं।


Published: 21 Jul 2022, 3:50 PM

Related Articles

Back to top button