दिल्ली में तय होगा भाजपा का मुख्यमंत्री, आधा दर्जन से ज्यादा दावेदारों के नाम  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

दिल्ली में तय होगा भाजपा का मुख्यमंत्री, आधा दर्जन से ज्यादा दावेदारों के नाम 

रायपुर . भाजपा की बड़ी जीत के बाद अब मुख्यमंत्री के नाम काे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। एक दिन पहले कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विधायक दल की बैठक रखी गई थी, लेकिन अचानक इस बैठक को रद्द कर दिया गया। अब बैठक कब होगी, इसकी कोई भी जानकारी फिलहाल भाजपा नेता नहीं दे रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जब दिल्ली में मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा और पर्यवेक्षक काे भेजा जाएगा, तब विधायक दल की बैठक तय हाेगी। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और सहप्रभारी नितिन नवीन यहां से विशेष विमान से दिल्ली जा चुके हैं।  मुख्यमंत्री के पद काे लेकर आधा दर्जन से ज्यादा नेताओं के नाम चल रहे हैं।
विधानसभा चुनाव की एक दिन पहले हुई मतगणना में भाजपा को रुझानों में जीत की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली से विशेष विमान प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और सहप्रभारी नितिन नवीन शाम रायपुर आए थे। यहां आने के बाद उनकी कल ठाकरे परिसर में नए विधायकों के साथ बैठक रखी गई थी, लेकिन बाद में उसको रद्द कर दिया गया। लेकिन प्रदेश भर से जीतने वाले विधायक ठाकरे परिसर पहुंचे और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात की। सबसे मिलने के बाद राष्ट्रीय नेता दिल्ली चले गए हैं।
पार्लियामेंट बोर्ड में तय होगा मुख्यमंत्री
प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का कहना है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला दिल्ली में पार्लियामेंट बोर्ड की बैठक में होगा। वहां से पर्यवेक्षक तय होने के बाद वे यहां आएंगे तब विधायक दल की बैठक होगी। इधर लगातार मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में थोक में आधा दर्जन से ज्यादा नाम हैं। अब भाजपा का पार्लियामेंट बोर्ड किनके नाम पर मुहर लगाएगा, यह समय बताएगा।

Related Articles

Back to top button