केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘आप’ नेताओं ने किया सामूहिक अनशन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘आप’ नेताओं ने किया सामूहिक अनशन

नयी दिल्ली: सात अप्रैल (ए) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के प्रमुख नेता एक दिन के अनशन के लिए रविवार को यहां जंतर-मंतर पर एकत्र हुए।

पार्टी नेताओं ने कहा कि अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेश में भी भारतीय नागरिक इस प्रकार का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनमें बोस्टन में हार्वर्ड स्क्वायर, लॉस एंजिलिस में हॉलीवुड साइन, वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के बाहर, न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर और टोरंटो, लंदन तथा मेलबर्न समेत कई स्थान शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button