दाे साल बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का दाैरा बना वाे भी संभावित

केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी आएंगे
रायपुर(realtimes) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दाे साल बाद छत्तीसगढ़ का दाैरा बना है, लेकिन यह भी पहले के दाैराें की तरह फाइनल नहीं है। इस बार भी पिछले करीब आधा दर्जन दाैराें की तरह संभावित ही है। हालांकि कहा जा रहा है कि इस बार उनका आना पक्का है, लेकिन किसी कारणवश फिर से दाैरा टल जाए ताे आश्चर्य नहीं हाेगा। उनका 26 और 27 अगस्त को दो दिनों का संभावित दौरा बना है। इसी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इसके बाद आएंगे ऐसा कहा जा रहा है।
श्री नड्डा के जनवरी 2020 में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही लगातार यहां पर उनके दाैरे काे लेकर बात हाेती रही है। एक बार नहीं बल्कि कई बार उनका दाैरा बना, प्रदेश संगठन ने इसके लिए पूरी तैयारी भी की, लेकिन ऐन वक्त पर उनका दाैरा टल जाता था। अब जबकि प्रदेश भाजपा की कमान नए अध्यक्ष अरूण साव को साैंपी गई है ताे कहा जा रहा है कि श्री नड्डा इसी माह आएंगे। इसके बारे में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संभावित कार्यक्रम तय हुआ है। वे यहां पर दो दिनों के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे यहां पर जहां बूथ, मंडल से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर दिशा-निर्देश देंगे, वहीं इसके बाद कोर ग्रुप की भी बैठक लेंगे। प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ ही मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से भी चर्चा होगी।
शाह भी आएंगे
डॉ. रमन ने बताया, राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के ठीक बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह का भी दौरा होगा। इसकी तिथि अभी तय नहीं है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है श्री नड्डा के जाने के दूसरे ही दिन वे यहां आएंगे और समाज के सभी वर्गों से देश की उपलब्धियों पर बात करेंगे। डॉ. रमन ने कहा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। उनके आठ साल के कार्यकाल में कई उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। उनके मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 20 साल पूरे हुए हैं। इसी पर श्री शाह यहां के हर वर्ग और सामाजिक संगठनाें के प्रमुखाें से चर्चा करेंगे।



