चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ की घटना में लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ की घटना में लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

रायपुर। कर्नाटक के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए भगदड़ में कई लोगों की असामयिक मृत्यु एवं घायल होने की घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बीती देर रात जारी अपने बयान में कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। विपदा की इस घड़ी में हम अपेक्षा करते हैं कि कर्नाटक सरकार इस घटना की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव के सभी आवश्यक कदम शीघ्रता से उठाएगी, ताकि पीड़ितों को हरसंभव सहायता मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।  मुख्यमंत्री श्री साय ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button