मणिपुर के मोरेह में उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

मणिपुर के मोरेह में उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी

इंफाल, सात जनवरी (ए)। मणिपुर के मोरेह शहर में रविवार रात सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र के उग्रवादियों ने राज्य पुलिस बलों पर हमला किया। उन्होंने बताया कि पुलिस बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button