डोंगरगढ़ में आचार्य विद्यासागर महाराज की विनयांजलि सभा

चंद्रगिरी तीर्थ में समय सागर महाराज भी मौजूद, शाम 7 बजे से देशभर में आयोजन
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया है। आचार्य विद्यासागर जी महाराज की विनयांजलि सभा में भावी आचार्य श्री समय सागर जी महाराज भी मौजूद हैं। शाम 7 बजे से देशभर में इसका आयोजन किया जाएगा। 17-18 फरवरी की रात 2.35 बजे चंद्रगिरी तीर्थ में ही विद्यासागर जी महाराज महा समाधि में लीन हुए थे। उन्होंने मुनि समय सागर जी महाराज को आचार्य पद देने की घोषणा भी कर दी थी। इसके बाद 22 फरवरी को समय सागर जी महाराज चंद्रगिरी पहुंचे।
वैशाली नगर में लगेगी विद्यासागर महाराज की प्रतिमा
विद्यासागरजी महाराज की वैशाली नगर विधानसभा में भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। विधायक रिकेश सेन ने यह घोषणा जैन समाज से चर्चा कर की है। उन्होंने कहा कि, प्रतिमा स्थल चयन कर जल्द ही प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके आस-पास क्षेत्र को भी व्यवस्थित रूप से सजाया संवारा जाएगा ताकि लोग मुनिश्री के संदेश को आत्मसात कर उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपने जीवन में अपना सकें, उन पर अमल कर सकें।
चंद्रगिरि तीर्थ में हुए थे ब्रह्मलीन
आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने 17 फरवरी को छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरि तीर्थ में हुए थे ब्रह्मलीन। उन्होंने 3 दिन से उपवास धारण कर रखा था। महासमाधि में प्रवेश करने से पहले सिर्फ ‘?’ शब्द कहा। सिर हल्का सा झुका और महासमाधि में लीन हो गए।
The post डोंगरगढ़ में आचार्य विद्यासागर महाराज की विनयांजलि सभा first appeared on DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News.



