मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

ट्रैक्टर की टक्कर से पिता-पुत्र के कटे पैर

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के संबलपुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दुर्गूकोंदल क्षेत्र के ग्राम डांगरा के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के एक-एक पैर कट गए।

थाना प्रभारी प्रहलाद यादव ने बताया कि घायल व्यक्तियों की पहचान ग्राम हेतले (कोयलीबेड़ा) निवासी सुरेश दर्रो (32) और उनके पुत्र रितेश दर्रो (8) के रूप में हुई है। ट्रैक्टर चालक बलदेव मरकाम, जो ग्राम भुसकी का निवासी है, को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

वहीं, एक अन्य हादसे में 30 जून की रात ईरपानार-पिपली महाराष्ट्र रोड पर शक्तिनगर निवासी 18 वर्षीय बसन बसु की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। वह मछली बीज बेचकर महाराष्ट्र से लौट रहा था और तेज गति से बाइक चलाते समय नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

Ask ChatGPT

Related Articles

Back to top button