जिनके लिए ये बिल है उनकी बात नहीं सुनी जा रही: अखिलेश

- भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम
- अमित शाह का अखिलेश पर तंज, कहा- आप 25 साल तक सपा अध्यक्ष बने रहेंगे
नई दिल्ली। लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि वक्फ बिल नाकामी पर पर्दा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम। रातोंरात नोटबंदी का फैसला लिया। नोटबंदी की नाकामी पर भी चर्चा जरूरी है। अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसान की आय दोगुनी नहीं कर पाए, उस पर भी चर्चा होनी चाहिए।
वक्फ बिल मुसलमानों के लिए है। मुसलमानों की बात ही नहीं सुन रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि वक्फ बिल के पीछे ना नीति सही, ना नियत सही। भाजपा ध्रुवीकरण का फायदा उठानी चाहती है। भाजपा मुस्लिम भाईचारे को बांटना चाहती है। भाजपा को अपने वोटबैंक में गिरावट की चिंता है। अखिलेश यादव ने कहा कि चीन के कब्जे वाली जमीन ज्यादा बड़ा मुद्दा है। चीन ने जिस जमीन पर गांव बसाए वो बड़ा मुद्दा है। रेलवे की जमीनों को बेचा जा रहा है। रेलवे हो या डिफेंस सारी जमीनें भारत की हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जब भी कोई नया बिल लाती है, तब अपनी नाकामी छिपाती है।महाकुंभ में कितने हिंदू मारे गए, इस पर पर्दा डालने के लिए भाजपा यह बिल लेकर आई है। महाकुंभ में आस्था सबकी है। कोई पहली बार कुंभ नहीं हो रहा था।
भाजपा ने ऐसा प्रचार किया कि 144 साल बाद यह कुंभ हो रहा है। सरकार का दावा था कि हमारी तैयारी सौ करोड़ श्रद्धालुओं की है, महाकुंभ में 30 श्रद्धालु मारे गए, और एक हजार लापता हैं, सरकार जान गंवाने वालों के नाम बताए जाएं। अखिलेश यादव ने कहा कि कुंभ हमारे लिए कारोबार का जरिए नहीं है। महाकुंभ की मौतों पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे ईद के कार्यक्रमों में जाने से रोका गया। देश मिलीजुली सांकृति से बना है। वहीं दूसरी तरफ लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने विषय से हटकर भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन में देरी को लेकर कटाक्ष किया।
इस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमति शाह ने उसी अंदाज में वंशवाद को लेकर सपा पर तंज कसा।लोकसभा में चर्चा के दौरान अखिलेश ने चेहरे पर व्यंग्यात्मक मुस्कान के साथ कहा कि भाजपा में आंतरिक संघर्ष चल रहा है। एक पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा किया जाता है, वह अभी तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई है।
गृहमंत्री शाह ने उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखिलेश जी ने हंसते-हंसते कहा है, इसलिए मैं भी उसी अंदाज में जवाब दूंगा। शाह ने कहा, “मेरे सामने जितनी भी पार्टियां हैं, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कुछ परिवार के लोग ही करेंगे। हमें 12-13 करोड़ सदस्यों में से प्रक्रिया के बाद चुनना होता है। इसलिए इसमें समय लगता है। आपके मामले में इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा। मैं कह रहा हूं कि आप 25 साल तक अध्यक्ष बने रहेंगे।



