जामा मस्जिद रायपुर के मुतवल्ली चुनाव की अधिसूचना जारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

जामा मस्जिद रायपुर के मुतवल्ली चुनाव की अधिसूचना जारी

रायपुर(realtimes) जामा मस्जिद हलवाई लाईन रायपुर के एडहॉक कमेटी के संयोजक शोएब अहमद खान ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज कमेटी के सदस्य फरहान कुरैशी, मोहम्मद उस्मान मिन्सरा और अनवारूल हसन के साथ छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड जाकर बोर्ड के चेयरमैन जनाव मिन्हाजुद्दीन साहब और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनाब साजिद मेमन से मुलाकात एवं सलाह मशविरा कर जामा मस्जिद रायपुर के मुतवल्ली चुनाव की अधिसूचना जारी की गई। चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है…

श्री खान ने आगे बताया कि मुतवल्ली हेतु नामांकन शुल्क 20000/- रूपये निर्धारित किया गया है जो वापसी योग्य नहीं है। इस राशि का उपयोग एडहॉक कमेटी द्वारा निर्वाचन व्यय में किया जायेगा एवं इच्छुक उम्मीदवार 20000 /- रूपये जमा कर नामांकन फार्म संपूर्ण प्रपत्रों और मुतवल्ली चुनाव मार्गदर्शिका के साथ प्राप्त कर सकते हैं और ऐसे उम्मीदवार जो पूर्व में मुतवल्ली रहें हो उन्हें छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा शपथ पत्र भी नामांकन फार्म के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उपरोक्त नामांकन फार्म वितरण से लेकर चुनाव चिन्ह आवंटन तक के समस्त कार्रवाईयां जामा मस्जिद हलवाई लाईन में संपादित की जायेगी। इच्छुक उम्मीदवार अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिये अभी से छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड से संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button