समीर, सूर्यकांत सहित सभी चारों आरोपी 12 दिनाें की रिमांड पर जेल भेजे गए

रायपुर(realtimes) आईएएस समीर विश्नोई, काेयला कारोबार से जुड़े लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल और सूर्यकांत तिवारी को काेर्ट1से काेई राहत नहीं मिली है। काेर्ट ने इनकाे 12 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
सभी आरोपियों को ईडी ने आज कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद बाहर सूर्यकांत तिवारी कोर्ट रूम से बाहर आए। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा, उसके खिलाफ राजनीतिक साजिश हुई है। साजिश करने वाले नामों का खुलासा जल्द करूंगा। श्री तिवारी ने ये भी कहा कि ईडी ने मेरे खिलाफ झूठा मामला बनाया है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
कोर्ट में समीर विश्नोई, काेयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल के वकीलों की टीम ने अदालत में अपनी दलील रख रही है। लेकिन कोर्ट ने उनकी दलीलों काे न मानते हुए सभी काे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।



