Gold- Silver Price Today: सोने की कीमतों आई भारी कमी, चांदी लुढ़ककर आई नीचे, जानें क्या है आज सोने-चांदी की कीमत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Gold- Silver Price Today: सोने की कीमतों आई भारी कमी, चांदी लुढ़ककर आई नीचे, जानें क्या है आज सोने-चांदी की कीमत

Gold- Silver Price Today: पिछले कुछ दिनों सोने-चांदी की कीमतों (Gold- Silver Price) में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप भी शादी के लिए सोने-चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज आपके लिए सोना सस्ती कीमत पर बिक रहा है। यानी आज आपको गहने खरीदने के लिए कम पैसा खर्च करना होगा। आपको बता दें, देश के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 60,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज चांदी की कीमत 61,700 रुपये प्रति किलोग्राम है। चांदी की कीमत में भी आज गिरावट दर्ज की गई है।

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत

सोने की कीमत में हो रही उथल-पुथल के बाद कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 60,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल यह कीमत 60,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गयी थी। वहीं,  22 कैरेट सोने की कीमत आज 55,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल 22 कैरेट सोने की कीमत 55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। यानी आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 450 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 610 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

चांदी की कीमत 

चांदी की कीमत की बात करें तो आज चांदी 61,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जबकि कल यह कीमत 62,700 रुपये प्रति किलोग्राम थी। यानी आज चांदी की कीमत में 1000 रुपये की भारी कमी दर्ज की गई है।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

सोना खरीदने से पहले सोने की शुद्धता की ध्यान होना आवश्यक है और सोने कोई शुद्धता की सही पहचान के लिए आईएसओ द्वारा हॉलमार्क दिया जाता है, जो सोने की सरकारी गारंटी की पहचान है। हॉलमार्क के द्वारा सोने की शुद्धता परखने के लिए अलग अलग कैरेट सोने पर अलग-अलग नंबर लिखे होते हैं, जिनमें 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। आपको बता दें, सोना जितने अधिक कैरेट का होता है उसकी शुद्धता भी उतनी ही ज्यादा होती है।

Related Articles

Back to top button