अगले 24 घंटों में तेज बारिश होने के आसार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

अगले 24 घंटों में तेज बारिश होने के आसार

रायपुर

मौसम विभाग ने बताया कि अब मानसून की गतिविधियों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। माना जा रहा है कि आने वाले 2 दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से शाम होते ही बादल छा रहे हैं और जमकर बारिश हो रही है। दो दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों के चेहरों पर भी ख़ुशी ला दी है।

Related Articles

Back to top button