छत्तीसगढ़ में बिजली की खपत में पहली बार ऐतिहासिक गर्मी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ में बिजली की खपत में पहली बार ऐतिहासिक गर्मी

रायपुर.अपने राज्य छत्तीसगढ़ में पहली बार बिजली की खपत में ऐतिहासिक गर्मी आ गई है।, जबकि अभी गर्मी के तीखे तेवर सामने भी नहीं आए हैं। कल रात को पीक ऑवर में खपत रिकार्ड 5420 मेगावाट तक पहुंच गई। इसके पहले 27 फरवरी को रिकॉर्डतोड़ खपत 5407 मेगावाट तक गई थी। अब इस साल नया रिकॉर्ड बन गया है। आने वाले समय में खपत 55 सौ मेगावाट के पार जकी संभावना है।
प्रदेश में लगातार बिजली के उपभोक्ता बढ़ रहे हैं। इस समय जहां 61 लाख से ज्यादा घरेलू और अन्य उपभोक्ता हो गए हैं, वहीं छह लाख से ज्यादा कृषि पंप हो गए हैं। ऐसे में खपत का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है। कुछ साल पहले तक गर्मी और दीपावली में खपत 45 सौ मेगावाट तक जाती थी, लेकिन अब खपत पिछले दो साल से पांच हजार मेगावाट के पार होने लगी है। गर्मी में अब एसी और कूलर ज्यादा समय तक चल रहे हैं क्योंकि प्रदेश सरकार बिजली बिल हॉफ योजना में घरेलू उपभोक्ताओं का 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ कर रही है। ऐसे में इसमें हर माह मिलने वाली छूट के कारण लोग बिजली की खपत ज्यादा करने लगे हैं।
एसी-पंपों के लोड से बढ़ी खपत
कुछ समय पहले तक अचानक बारिश होने के कारण खपत कम हो गई थी, लेकिन मौसम बदलते ही गर्मी ने तेवर दिखाए तो खपत बढ़ गई। पावर कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक सबसे ज्यादा लोड एसी और कृषि पंपों का है। कृषि पंपों पर रोज 800 मेगावाट तक खपत हो रही है। एसी का लोड भी सात सौ मेगावाट से ज्यादा हो जाता है।
अपना उत्पादन भी रिकार्ड
छत्तीसगढ़ राज्य पाॅवर उत्पादन कंपनी के अपने पाॅवर प्लांटों की क्षमता 2960 मेगावाट है। इस समय सारे प्लांट चल रहे हैं। ऐसे में इनका उपयोग भी पूरी क्षमता के साथ किया जा रहा है। मंगलवार को अपना उत्पादन भी रिकार्ड 2720 मेगावाट रहा। इसी के साथ बिजली की पूर्ति करने के लिए सेंट्रल सेक्टर से तीन हजार मेगावाट से ज्यादा बिजली ली गई। जब खपत 5420 मेगावाट तक पहुंची, तब पावर कंपनी के पास उपलब्ध बिजली 5486 मेगावाट थी।

Related Articles

Back to top button