Sports News : मीड की हैट्रिक से इंग्लैंड ने यूरो चैंपियनशिप में नॉर्वे को 8-0 से रौंदा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Sports News : मीड की हैट्रिक से इंग्लैंड ने यूरो चैंपियनशिप में नॉर्वे को 8-0 से रौंदा

ब्राइटन | बेथ मीड की हैट्रिक से मेजबान इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम ने यूरोपीय चैंपियनशिप में सोमवार को नॉर्वे को रिकॉर्ड 8-० से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। ब्राइटन में 28,847 दर्शकों की मौजूदगी में दुनिया की आठवें नंबर की टीम इंग्लैंड की ओर से मीड की हैट्रिक के अलावा एलेन वाइट ने दो जबकि जॉर्जिया स्टेनवे, लॉरेन हैंप और एलीसिया रुसो ने एक-एक गोल दागा।
ग्रुप ए के ही एक अन्य मैच में उत्तरी आयरलैंड को आस्ट्रिया के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड की टीम अपना अंतिम मैच शुक्रवार को उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। दुनिया की 11वें नंबर की टीम नॉर्वे ने अपने पहले मैच में उत्तरी आयरलैंड को 4-1 से हराया था लेकिन इंग्लैंड को उसकी खिलाड़ी कोई चुनौती नहीं दे पाई। इस मुकाबले के दौरान इंग्लैंड की टीम यूरोपीय चैंपियनशिप मैच में छह से अधिक गोल दागने वाली पहली टीम बनी।

Related Articles

Back to top button