चीनी रोवर युतु 2 से कितना दूर है भारत का प्रज्ञान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

चीनी रोवर युतु 2 से कितना दूर है भारत का प्रज्ञान

नई दिल्ली । चंद्रयान-3 के जरिए चांद की सतह पर पहुंचे प्रज्ञान रोवर अपना काम कर रहा है। वहीं चांद की सतह पर चीन का युतु 2 रोवर भी काम कर रहा है। ऐसे में सवाल उठता है ‎कि क्या दोनों का चंद्रमा पर आमना-सामना होगा या नहीं। फिलहाल चांद की सतह पर भारत के अलावा सिर्फ चीन का रोवर ही सक्रिय है, जिसे साल 2019 में भेजा गया था। 3 जनवरी 2019 को साउथ पोल-एटकिन बेसिन में चीन का चांग ई-4 वॉन कारमन क्रेटर में लैंड हुआ। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी नासा के मुताबिक लैंडिंग के कॉर्डिनेट्स 45.4561 एस- लैटिट्यूड और 177.5885 ई- लॉन्गटिट्यूड थे। जबकि चंद्रयान 3 ने 69.367621एस और 32.348126ई में उतरने की योजना बनाई थी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का कहना है कि चंद्रयान 3 तय इलाके में ही उतरा है। दोनों रोवर्स के बीच दूरी करीब 1948 किमी बताई जा रही है। वहीं जानकार शानमुगा सुब्रमण्यम ने अनुमान लगाया है कि दोनों के बीच दूरी 1890 किमी के आसपास हो सकती है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि यह पहली बार है, जब पृथ्वी के दो रोवर पहली बार चांद पर हों। हालांकि, इस बात की संभावनाएं न के ही बराबर हैं कि दोनों रोवर्स का आमना-सामना होगा। प्रज्ञान रोवर दक्षिणी ध्रुव के पास है और यह सिर्फ अपने लैंडर विक्रम से 500 मीटर की दूरी तक ही जा सकता है। वहीं, चीन का  रोवर भी लैंडिंग साइट के आसपास ही है। प्रज्ञान रोवर चांद पर एक दिन (पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर) काम करेगा। जबकि युतु 2 वहां 2019 से ही काम कर रहा है।

Related Articles

Back to top button