'Hero MotoCorp' कंपनी का बड़ा ऐलान, Two Wheeler गाड़ी की कीमतों में होगी वृध्दि - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

‘Hero MotoCorp’ कंपनी का बड़ा ऐलान, Two Wheeler गाड़ी की कीमतों में होगी वृध्दि

नई दिल्ली : दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने कहा है कि वह अपने दोपहिया वाहनों की कीमत में बढ़ोत्तरी (Bike Scooter Price Hike) करने जा रही है। इसी तरह अन्य वाहनों में भी कीमतों में बढ़ोत्तरी होगी। अब हीरो मोटोकॉर्प ने कहा है कि नई कीमतें वाहन के मॉडल और बाजारों के अनुसार अलग-अलग होगी।

बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2023 में भी कंपनी ने कीमतों में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। जबकि वर्तमान में बाइक की कीमत 89,755 (दिल्ली ऑन रोड कीमत) होगी.नई कीमतों के लागू होने के बाद यदि कोई ग्राहक हीरो मोटोकॉर्प की पैशन प्रो बाइक खरीदता है तो उसे यह बाइक करीब 1795 रुपये महंगी मिलेगी। जिसकी कुल कीमत 91,550 चुकानी होगी।

हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमतों में बढ़ोत्तरी प्राइस रिव्यू का हिस्सा है। वहीं, आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए इंडस्ट्री वॉल्यूम्स बढ़ने की उम्मीद है। हीरो मोटोकॉर्प की ओर से जारी बयान में कहा गया कि देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की शुरुआत और ओवरऑल इकनॉमिक इंडीकेटर्स में वृद्धि के लिए अच्छे संकेत हैं।

Related Articles

Back to top button