मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

गृह निर्माण मंडल का जिम्मा अब धर्मेश के स्थान पर सत्यनारायण काे

रायपुर। राज्य सरकार ने आदेश जारी करके गृह निर्माण मंडल का नया आयुक्त 2008 बैच के आईएएस अधिकारी सत्यनारायण राठौर काे बनाया है। इस पद पर 2010 बैच के धर्मेश साहू बने हुए थे। राज्य सरकार ने सोमवार को इन दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। 

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सत्यनारायण राठौर के पास पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं, प्रबंध संचालक वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन और स्थानीय निधि संपरीक्षा के संचालक की जिम्मेदारी थी। अब उनको केवल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक पद से मुक्त कर दिया गया है। उसकी जगह उनको छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में उनकी जगह धर्मेश साहू को प्रबंध संचालक बनाया गया है। साहू अभी तक गृह निर्माण मंडल के आयुक्त और रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Related Articles

Back to top button