‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी यूपी के मेरठ से गिरफ्तार, पुलिस कई दिनों से कर रही थी तलाश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी यूपी के मेरठ से गिरफ्तार, पुलिस कई दिनों से कर रही थी तलाश

‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी को उत्तर प्रदेश के मेरठ से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने श्रीकांत के साथ उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है। कई दिनों से पुलिस त्यागी को तलाश रही थी। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में श्रीकांत त्यागी को नोएडा के सेक्टर 93 की ग्रैंड ओमेक्स में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा गया था। तभी से वह फरार था।

श्रीकांत त्यागी की पत्नी को पुलिस ने मंगलवार को दोबारा हिरासत में लिया था। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को भी श्रीकांत त्यागी की पत्नी को हिरासत में लेकर 24 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी।

Related Articles

Back to top button