Utility News: म्युचल फंड ने बदली लोगों की किस्मत, कई लोगों का पैसा हुआ दोगुना

लोग अपनी कमाई और अपनी बचत को दोगुना करने का सपना हमेशा देखते रहते है। मार्केट में ऐसे कई तरह के स्किम आती है जिससे पैसे को कम समय में दोगुना किया जा सकता है, लेकिन इस समय सबसे ज्यादा पैसा दोगुना हो रहा है म्युचल फंड में।
म्युचल फंड की तरफ लोगों का रूझान हाल ही में काफी बढ़ा है। इसकी बड़ी वजह यहां मिलने रिटर्न है। क्वांट म्युचुअल फंड स्कीम ने हाल ही में अपने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।क्वांट टैक्स प्लान, क्वांट एक्टिव प्लान, क्वांट स्मॉल कैप फंड और क्वांट मिड कैप फंड का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इन म्युचुअल फंड ने निवशकों के पैसे को महज 3.5 साल में ही डबल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार निवेशक ने 5 साल पहले एक लाख रुपये का निवेश क्वांट टैक्स प्लान में किया होगा तो उसका रिटर्न अब बढ़कर 2.71 लाख रुपये हो गया होगा। वहीं, अगर किसी निवेशक ने क्वांट स्मॉल कैप फंड में 1 लाख रुपये का निवेश 5 साल पहले निवेश किया होगा तो उसका रिटर्न अब 2.60 लाख रुपये हो गया होगा।



