State
आईईडी विस्फोट में एएसपी शहीद, कोंटा टीआई घायल

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार सुबह नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर पुलिस अधिकारी की गाड़ी को उड़ा दिया है, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरपुन्जे शहीद हो गए। वहीं एसडीओपी व टीआई समेत दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया, कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर नए कैंप की स्थापना कर पुलिस अधिकारी लौट रहे थे।



